
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
आंध्र प्रदेश भगदड़: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई, प्रधानमंत्री ने राहत राशि की घोषणा की
आंध्र प्रदेश भगदड़: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई, प्रधानमंत्री ने राहत राशि की घोषणा की
अमरावती, आंध्रप्रदेश में नेल्लूर जिले के कांडुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने बुधवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.
विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को जब एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे, तब नहर में गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे।.