Advertisement

आर्म्स एक्ट की कार्यवाही। तलवार का भय दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे 1 व्यक्ति को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आर्म्स एक्ट की कार्यवाही। तलवार का भय दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे 1 व्यक्ति को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: बीते बुधवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि मस्जिदगली सूरजपुर निवासी अब्दुल फैज उर्फ नसूर तलवार लेकर लहरा कर आने-जाने वाले लोगों को भय दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराया गया जो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस टीम के द्वारा मस्जिदपारा में घेराबंदी कर अब्दुल फैज उर्फ नसूर पिता अब्दुल कलाम उम्र 23 वर्ष को पकड़ा जिसके कब्जे से लोहे का तलवार को जप्त धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एसआई पियुस चन्द्राकर, महिला प्रधान आरक्षक संतोषी गिरी व आरक्षक हरिशंकर सिंह सक्रिय रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05