Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने शस्त्र लायसेंस दारान के शस्त्रों का लिया जायजा, शस्त्र को सुरक्षित रखने दिया निर्देश।

पुलिस अधीक्षक ने शस्त्र लायसेंस दारान के शस्त्रों का लिया जायजा, शस्त्र को सुरक्षित रखने दिया निर्देश।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने शस्त्र लायसेंसधारी बैंक गार्डो के शस्त्रों का जायजा लिया और शस्त्र को सुरक्षित रखने की जानकारी दी। जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे बैंक ऑफ बडौदा, सेन्ट्रल बैंक व जिला सहकारी मर्यादित बैंक में गार्ड के तौर पर कार्य करने वाले शस्त्र लायसेंसी अपने शस्त्र लायसेंस का नवीनीकरण कराने पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक ने इनसे कारतूस की संख्या की जानकारी लेते हुए सुरक्षित तरीके से शस्त्र को रखकर ड्यूटी करने और शस्त्र को किसी भी स्थिति में लावारिश ना छोड़ने की हिदायत दी और इनके लायसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला, एएसआई विराट विशी, प्रधान आरक्षक नृपेन्द्र सिंह, परिमल भट्टाचार्य मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57