Advertisement

हत्या के मामले में मृतक का पिता, पुत्र व बहन गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

हत्या के मामले में मृतक का पिता, पुत्र व बहन गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर-ग्राम केवरा निवासी नंदलाल चौधरी ने थाना प्रतापपुर में सूचना दिया कि उसका लड़का संतोष चौधरी 28 दिसम्बर को दिन में लड़ाई झगड़ा करके घर के धान को बिक्री करने को बोल रहा था मना करने पर जबरन 2 बोरी धान को बिक्री कर दिया और रात्रि में घर वापस आया और घर के सभी सदस्यों से धान का पैसा नहीं देते हो कहकर लड़ाई झगडा करने लगा जिसके बाद घर के सभी सदस्य घर से बाहर चले गए कुछ देर बाद संतोष घर से फिर कहीं चला गया तब यह सभी घर वापस आए और खाना खाकर सो गए, घर के दरवाजा को खुला छोड़ दिए, सुबह उठकर संतोष को जगाने गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजा।
जांच के दौरान मृतक की पत्नि से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी बेटी के द्वारा देखा गया है कि पापा संतोष को उसके पिता, भाई व बहन के द्धारा गला पकड़कर मारपीट किए है। मृतक के शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक होना लेख किए जाने पर थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा हत्या का मामला पंजीबद्ध किया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी प्रतापपुर को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा विवेचना की गई। मृतक के पिता नंदलाल चौधरी, भाई मनोज, बहन देवती को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर नंदलाल चौधरी ने बताया कि लड़का संतोष हमेशा घर में झगड़ा विवाद करता था और पैसा मांगता था, घटना दिनांक को घर से 2 बोरी धान लेकर बिक्री कर पैसा को खा पीकर खत्म कर दिया और घर आकर मिलने वाले किसान निधि की राशि के बारे में हिसाब करते हुए रकम की मांग करने लगा, पैसा नहीं देने पर संतोष के द्वारा मारपीट किया गया जिससे क्षुब्ध होकर लड़का मनोज, पुत्री देवती के साथ मिलकर संतोष को पटककर हाथ मुक्का से मारपीट कर बेहोश कर दिए और उसे बेड में ले जाकर सुला दिए जहां नंदलाल के द्वारा तकिया से नाक-मुंह को दबाकर हत्या कर दिया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर धारा 302, 201, 34 भादसं. के तहत आरोपी नंदलाल पिता स्व. शिवनाथ उम्र 65 वर्ष, मनोज कुमार पिता नंदलाल उम्र 23 वर्ष व देवंती पति बसंत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम केंवरा, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, भागवत दयाल पैंकरा, रामाधीन श्यामले, परशुराम पैंकरा, आरक्षक हरिचंद्र दास, महिला आरक्षक हेमकुमारी व सैनिक दिलबर साडिल्य सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57