Advertisement

बाबा के दिखाये मार्ग में है मानव समाज का कल्याण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : बाबा के दिखाये मार्ग में है मानव समाज का कल्याण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गुरू बालक दास सेवा समिति के नाम भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरा करने किया आश्वस्त

नवागढ़ में जैतखाम और भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा द्वारा दिए गये महान संदेश मनखे-मनखे एक समान की भावना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य विकास, सद्भावना, शांति और प्रेम के मार्ग पर चलकर विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। बाबा के दिखाये मार्ग पर चलकर मानवता का कल्याण किया जा रहा है। हम सभी ईश्वर के संतान है, सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है। सत्य से बाहर कुछ भी नहीं है।

मुख्यमंत्री बघेल आज बेमेतरा जिले अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु घासीदास बाबा लोक महोत्सव एवं जयंती समरोह 2022 के समापन के अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ गुरुदायाल सिंह बंजारे ने समाज की ओर से मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा गुरू घासीदास की पूजा-आरती कर राज्य की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सतनाम समाज के आग्रह पर गुरू बालक दास सेवा समिति के नाम पर शासकीय जमीन विधि प्रक्रिया के तहत देने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। साथ ही नवागढ़ में जैतखाम और भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के संदेश और उसके मार्ग में चलकर सतनामी समाज विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज बाबा के संदेश से ना केवल शिक्षित हुआ है अपितु जागरूक और अग्रणी होकर अपने समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज के युवा, बाबा के आशीर्वाद और संदेश से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने जो संदेश दिया है वह एक व्यक्ति, एक समाज, एक प्रदेश व एक देश के लिए नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिए संदेश के एक शब्द और एक लाइन को भी हम अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो अपना पूरा जीवन सार्थक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने अपना संदेश बहुत ही सीधे और सरल तरीके से समाज को दिए हैं। उन्होंने जो संदेश दिया है, वह पूरे मानव समाज के लिए अविस्मरणीय रहेगा। गुरू घासीदास ने कहा है कि सतनाम ही सार है, इसे प्रत्येक प्राणी के घट-घट में सत्य के प्रति तत्पर रहने को प्रेरित करता हैं। इसी तरह गुरू घासीदास का संदेश सत्य ही मानव का आभूषण है, हमें सत्य मार्ग और सत्य गुणों को अपना कर सदैव जीवन में इसे आत्मसात करने को प्रेरित करता हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर शासकीय हाईस्कूल मैदान नवागढ़ में चल रहे राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य विजेताओ को राशि और ट्रॉफी प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले सतसंग बालिका पंथी पार्टी निकंुम दुर्ग को एक लाख 51 हजार रुपए और ट्रॉफी दिया गया। इसी तरह दूसरे स्थान पर आदर्श पंथी पार्टी देवरी मुंगेली को एक लाख दस हजार रुपए एवं ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहे सत्य के प्रचार पंथी नवयुवक पिटौरा (नंदनी अहिवारा) को 75 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57