Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का मिला न्यौता

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का मिला न्यौता

ओडिशा सरकार की प्रतिनिधि और मंत्री श्रीमती रीता साहू ने किया आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में ओडिशा राज्य की हैंडलूम, टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट्स विभाग की मंत्री श्रीमती रीता साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। श्रीमती साहू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिनिधि के तौर पर ओडिशा में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री बघेल को आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को गमछा, पुष्पगुच्छ, वर्ल्ड कप की जर्सी और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती साहू को भेंट एवं आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में सम्पन्न होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57