Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 31 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पंडित रविशंकर शुक्ल लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रविशंकर जी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया और गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। बघेल ने कहा है कि रविशंकर जी के कार्यों को छत्तीसगढ़ सरकार आगे बढ़ाती रहेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57