
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
Ambikapur : हिन्दी साहित्य भारती द्वारा 04 जनवरी को काव्यगोष्ठी का आयोजन…………..
हिन्दी साहित्य भारती द्वारा 04 जनवरी को काव्यगोष्ठी का आयोजन…………..
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// हिन्दी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ की प्रदेश महामंत्री डॉ0 सुनीता मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्यकारिणी की बैठक अलंकार होटल अम्बिकापुर में आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 बी0आर साहू के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 04.01.2023 को स्थान पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर के सभाकक्ष में सायं 4ः30 बजे बैठक आहुत की गई है,
जिसमें नववर्ष के उपलक्ष्य पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान हिन्दी साहित्य भारती के सरगुजा जिलाध्यक्ष रंजीत सारथी, महामंत्री अर्चना पाठक, सह महामंत्री माधुरी जायसवाल, उपाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूनम दुबे, आशा पाण्डेय, डॉ. सपन सिन्हा, पूर्णिमा पटेल, मुकुंदलाल साहू उपस्थित थे।