छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

अमेरा खुली खदान का पुनः हुआ टेंडर

अमेरा खुली खदान का पुनः हुआ टेंडर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

789 करोड़ 81 लाख 23750 हजार रु होंगे खर्च 4 वर्षों से बंद थी खदान

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर – एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की महत्वकांक्षी परियोजना अमेरा खुली खदान ऐसे तो लगभग साढ़े 3 वर्षों से बंद पड़ी है जिसे अब पुनः चालू करने हेतु नया निविदा पूर्ण कर ली गई है, जिससे क्षेत्र कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने लगेगी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार साढ़े 3 वर्षों से बंद पड़ी अमेरा खुली खदान अब पुनः कोल उत्पादन के लिए नए आयाम गढने की तैयार में जुटी है
कोल इंडिया के द्वारा एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के बंद पड़ी अमेरा खुली खदान के लिए कुल 789 करोड़ 81 लाख 23750 रू का टेंडर निकालकर सभी प्रक्रिया पूर्ण किया जा चुका है। अमेरा खुली खदान का कार्य गुजरात राज्य के अहमदाबाद स्थित एलसीसी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को प्राप्त हुआ है, जो जल्द ही अमेरा खदान में मिट्टी खुदाई एवं अन्य कार्य प्रारंभ करेगी। उक्त कार्य के लिए एलसीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कोल इंडिया को 5 करोड़ 13 लाख 1हजार 44 रु का सुरक्षा निधि भी जमा कर चुका है । अमेरा खुली खदान के शुरू होने से न केवल क्षेत्र अपितु महारत्न कंपनी को कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेगी।
उल्लेखनीय है कि और मेरा खुली खदान मुआवजा एवं नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीण आए दिन आंदोलन कर रहे थे जिससे इस खदान को बंद करना पड़ा था परंतु उक्त कंपनी को कार्य मिल जाने से कंपनी की जिम्मेदारी होगी कि ग्रामीणों को अपने विश्वास में कैसे लें, भूमि लैंड कैसे प्राप्त करें यह सब कंपनी की जिम्मे होगी

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!