Advertisement

पढ़ाई पूरी होने के बाद प्लेसमेंट हेतु किया जाएगा प्रयास- सिंहदेव

अम्बिकापुर : पढ़ाई पूरी होने के बाद प्लेसमेंट हेतु किया जाएगा प्रयास- सिंहदेव

पढ़ाई पूरी होने के बाद प्लेसमेंट हेतु किया जाएगा प्रयास

स्वास्थ्य मंत्री ने किया आईटीआई भवन का भूमिपूजन एवं हाई स्कूल का लोकार्पण

आईटीआई को मिलेंगे 4 नग कम्प्यूटर सेट

स्वास्थ्य मंत्री ने किया आईटीआई भवन का भूमिपूजन एवं हाई स्कूल का लोकार्पण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को उदयपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम सोनतराई में लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया वही ग्राम पंचायत जजगा में 75 लाख रुपये से नवनिर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया, सिंहदेव ने इस अवसर पर आईटीआई भवन को 4 नग कम्प्यूटर सेट प्रदान करने की घोषणा की ।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने नवीन आईटीआई भवन का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में भी आईटीआई भवन खोले जा रहे हैं। उदयपुर में ट्रेड की संख्या को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही आईटीआई की पढ़ाई करने वाले छात्रों के अधिकतम प्लेसमेंट के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा।
इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव उदयपुर जनपद के अंतर्गत जजगा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ग्राम पंचायत जजगा में लगभग 75 लाख की लागत से नवनिर्मित हाई स्कूल भवन का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान सिंहदेव ने हाई स्कूल में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंहदेव, सरपंच जजगा श्रीमती रूखमणी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57