Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रुप वाटर प्लांट स्थल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रुप वाटर प्लांट स्थल का किया निरीक्षण

106 करोड़ रुपए से बनने वाले वाटर प्लांट से 80 गांव होंगे लाभान्वित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर 9 जनवरी 2023/ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत परसोड़ी खुर्द में जल जीवन मिशन अंतर्गत 106 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रुप वाटर प्लांट का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के पास में ही घुनघुट्टा नदी पर बने एनीकट के पास प्लांट स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस वाटर प्लान्ट से करीब 80 गांव के लोगों के घर मे नल जल की सुविधा पहुंचेगी।
इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम सरईटिकरा में 90 लाख 71 हजार रुपये की लागत से 1.10 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम परसोड़ीखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पंचायत भवन के की स्वीकृति प्रदान की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने कहा ताकि लंबे समय तक उपयोगी हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सैय्यद अख्तर हुसैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57