Advertisement

डीओ के अनुसार धान के उठाव में भी तेजी लाएं मिलर्स-कलेक्टर

डीओ के अनुसार धान के उठाव में भी तेजी लाएं मिलर्स-कलेक्टर

एक राइस मिल सील तथा 5 को नोटिस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 10 जनवरी 2023/ कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग की समीक्षा हेतु खाद्य विभाग नागरिक आपूर्ति निगम एवं राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने धान के उठाव में तेजी लाने के लिए जितना डीओ कटा है उसी अनुपात में धान का उठाव कराने तथा एफसीआई एवं नान में चावल जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर राइस मिलर्स श्याम फूड प्रोडक्ट को सील करने तथा नागरिक आपूर्ति निगम के कार्य में लापरवाही पर अन्य 5 राइस मिलर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन के काम को सभी राइस मिलर्स साफ मंशा से करें। धान खरीदी के काम में गड़बड़ी न करें तथा गलत काम का सहभागी किसी को न बनाएं। गलत कार्य करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मिलर्स अपने मिलिंग क्षमता के अनुसार मिलिंग के कार्य में तेजी लाएं। अगले दो दिन में सभी मिलर्स तेजी से मिलिंग का कार्य शुरू करें।
कलेक्टर ने इसके पूर्व लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को 15 दिन में सभी अविवादित प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए वहीं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा के बाद लंबित आवेदनों को दो दिन में निराकृत कर ऑनलाइन एंट्री करने कहा। उन्होंने स्पष्ट रुप से चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित रहने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के वेतन से वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर एएल धु्रव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं मिलर्स उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47