Advertisement

राजीव युवा मितान क्लब,सरगुजा के तत्वावधान में जारी पंद्रह दिवसीय रक्त दान शिविर

राजीव युवा मितान क्लब,सरगुजा के तत्वावधान में जारी पंद्रह दिवसीय रक्त दान शिविर

अम्बिकापुर : आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं रेडक्रास सोसायटी अम्बिकापुर के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने रक्तदान कर अपनी सहभागिता दी। मुहीम को समर्थन देने हेतु स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव भी रक्त कोष, जिला अस्पताल, अम्बिकापुर में आये। । इस दौरान राजीव मितान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा अग्रणी हो रक्तदान करने से समाज मे भी रक्तदान के प्रति एक सकारात्मक संदेश जाता है। आज शिविर के दौरान ही राजीव युवा मितान क्लब, अम्बिकापुर की सदस्य श्रीमती रानू साहू जी द्वारा भी मुहीम से प्रेरित हो कर आज प्रथम बार रक्त दान किया गया। गौरतलब है कि राजीव युवा मितान क्लब की तरफ से वर्ष के प्रथम दिन से ही रक्त दान शिविर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें यूवा बढ चढ कर हिस्सा ले रहे हैं। क्लब के जिला समन्वयक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मुहीम की सफलता एवं रक्त दान हेतु युवाओं के उत्साह को देखते हुए रक्त दान शिविर को पंद्रह दिवस से बढ़ा कर एक महीने करने का विचार किया जा रहा है। आज जिला अस्पताल,अम्बिकापुर के चिकित्सक डाक्टर अर्पण सिंह चौहान जी एवं कांग्रेस के यूवा कार्यकर्ता पंडित रिशिकेश मिश्र द्वारा भी रक्त दान किया गया। इस दौरान ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,हेमंत सिन्हा,बंटी शर्मा ,शैलु सोनी ,सीऐचएमओ सिसोदिया,एमएच डॉ आर्य,डॉ विवेक ,हॉस्पिटल स्टाफ गुरूप्रित,आलोक सिंह,राजा तिवारी ,ओनिमेष,शुभम् जयसवाल , आतिफ़ ,अंकिता मिश्रा, प्रिंस विश्वकर्मा, अविनाश,तरण बाबरा,आशीष शील , दीपक गुप्ता ,शशी, अनिकेत,रोहित,वसीम,रेहान,अनुराग,प्रथम,रोहित,आशुतोष ,विशाल उपस्थित थे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रक्तदान के बाद निराहार दिन भर सक्रिय रहे आदित्येश्वर

राजीव युवा मितान क्लब के शिविर में रक्तदान के उपरांत जिला पंचायत उपाध्यक्ष निराहार पूरे दिन शासकीय और सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहे। रक्तदान के उपरांत वो चांदनी चौक पर निर्माण कार्य के भूमिपूजन में शामिल होने के उपरांत श्रीगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्ले पर हाथ आजमाते दिखे। इसके उपरांत वे सुभाषनगर में होलसेल सब्जी मार्केट के शिलान्यास और वार्ड क्रमांक 3,4,7, एवं 8 के निवासियों से संवाद करते नजर आये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47