सरगुजा पुलिस के तत्वाधान में ताइक्वांडो कलर बेल्ट, ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षण एवं परीक्षा कार्यशाला का किया जायगा आयोजन।

सरगुजा पुलिस के तत्वाधान में ताइक्वांडो कलर बेल्ट, ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षण एवं परीक्षा कार्यशाला का किया जायगा आयोजन।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

• दिनॉक 13 एवं 14 जनवरी को पुलिस लाईन स्थित ताइक्वांडो हॉल मे हिम्मत कार्यक्रम के तहत दिया जायगा प्रशिक्षण ।
• प्रशिक्षण पश्चात परीक्षा के माध्यम से बेल्ट सेरेमनी आयोजित कर किया जायगा बेल्ट प्रमोशन |
• जिला सरगुजा के लगभग 100 से अधिक की संख्या में छात्र छात्राएँ सिखेंगे आत्मरक्षा के गुर ।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा हिम्मत कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के गुणो से परिपूर्ण करने के उददेश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी क्रम मे दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को पुलिस लाईन स्थित ताइक्वांडो हॉल मे ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के संयुक्त कार्यक्रम में इंटरनेशनल रेफरी मास्टर ए टी राजीव एवं छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ जनरल सेक्रेटरी अनिल दिवेद्वी के नेतृत्व मे ताइक्वांडो प्रशिक्षक राधेश्याम मानिकपुरी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाना सुनिश्चत किया गया हैं।

प्रशिक्षको द्वारा छात्र छात्राओ के प्रशिक्षण पश्चात परीक्षा भी ली जावेगी, कार्यक्रम के तहत बेल्ट सेरेमनी आयोजित कर बेल्ट प्रमोशन प्रदान किया जायगा, कार्यक्रम मे जिले के पुलिस परिवार सहित आमनागरिको के बच्चे भी प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे।