Advertisement

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अर्न्तगत यातायात जागरूकता अभियान की शुरुवात ।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अर्न्तगत यातायात जागरूकता अभियान की शुरुवात ।

थाना बतौली एवं थाना लखनपुर के छात्र छात्राओ को यातायात संबंधी जानकारी देकर किया गया जागरूक ।

” पथ सुरक्षा – जीवन रक्षा” अभियान के तहत चलाया जा रहा शिविर ।

कार्यक्रम मे लगभग 500 स्कूली छात्र छात्राओ को किया गया जागरूक ।

छात्र छात्राओं को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, हिम्मत कार्यक्रम, के संबंध मे दी गई विस्तृत जानकारी।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदशन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता अभियान दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रस्तावित किया गया है, कार्यक्रम के तहत जिले मे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला,अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक,अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (सीतापुर) ध्रुवेश जायसवाल, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, यातायात उप पुलिस अधीक्षक ईमानुवेल लकड़ा (ग्रामीण )के नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन द्वारा नेहरू बाल विद्या मंदिर स्कूल, बालिका उ०मा० विद्यालय एवं थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल मे छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी प्रदान कर सड़क सुरक्षा सप्ताह की विधिवत शुरुवात की गई।

सरगुजा पुलिस द्वारा “पथ सुरक्षा जीवन सुरक्षा” अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता उत्पन्न करने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे है, जो आज दिनांक को थाना बतौली एवं थाना लखनपुर द्वारा विभिन्न स्कूलों मे पहुंचकर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के तहत दुपहिया वाहन चालते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने दुपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठाने वाहन चालते समय मोबाईल फोन नही चलाने बिना लायसेंस एवं नाबालिक को वाहन नही चलाने की समझाईस दिया गया एवं पुलिस टीम द्वारा उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र छात्राओ को शपथ दिलाकर यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, कार्यक्रम मे लगभग 500 स्कूली छात्र छात्राएं शामिल रहे।

सड़क सुरक्षा सप्ताह अर्न्तगत यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्रा , शिक्षक शिक्षिका समेत थाना बतौली एवं लखनपुर के समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47