Advertisement

प्रश्न बैंक तैयार कर विद्यार्थियों को कराया जाएगा अभ्यास

प्रश्न बैंक तैयार कर विद्यार्थियों को कराया जाएगा अभ्यास

बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने संयुक्त संचालक ने ली जिला स्तरीय बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 11 जनवरी 2023/ बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार को लेकर संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हेमंत उपाध्याय ने जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक लिया। बैठक में जिले में बोर्ड परीक्षा के परिणाम शत-प्रतिशत किये जाने, 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने एवं राज्य के प्रावीण्य सूची में जिले के विद्यार्थियों का इस बार विस्तृत कार्ययोजना के साथ पावर पाइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी प्राचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिले के परीक्षा परिणाम में मात्रात्मक सुधार वार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा प्रत्येक विद्यालय में किये जाने धीमी गति से सीखने वाले बच्चों की पहचान, विषयवार ऐसे विद्यार्थियों की सूचीकरण कर इन विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ उनकी काउंसलिंग किये जाने का निर्देश दिया गया। जिले में परीक्षा परिणाम के सुधार को लेकर संयुक्त संचालक ने जिले के अनुभवी प्राचार्यों एवं व्याख्याताओं के सहयोग से सभी विषयों के प्रश्न बैंक तैयार किया जाकर उन्हें सभी विद्यालय तक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित करने कहा। साथ ही सभी प्राचार्यों को अपने विद्यालय के धीमी गति से सीखने वाले विद्यार्थियों हेतु विद्यालय के किसी भी मद से 200 पेज की अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। संभाग में तैयार प्रश्न बैंक का अभ्यास सभी विद्यालयों में जनवरी माह में पूर्ण किया जाकर फरवरी महीने में उसकी पुनरावृत्ति कराया जाना है। अभ्यास के लिये सप्ताह के तीन दिनों में प्रश्न बैंक के आधार पर अभ्यास कराना है एवं तीन दिनों में उसका टेस्ट लिया जाना है। तीन अंक या उससे ज्यादा अंक वाले प्रश्नों पर विशेष फोकस किये जाने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया। प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी ये व्यक्तिगत रूप से अपने विद्यालय के अनुरूप योजना तैयार कर इसे अंतिम रूप देंगे। संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा तैयार प्रश्न बैंक का अभ्यास एवं टेस्ट किस प्रकार लिया जा रहा है इसके निरीक्षण की किये जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण दल में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारी विद्यालयों का सघन निरीक्षण करेंगे एवं किये गये निरीक्षण की जानकारी प्रतिदिन व्हाट्सएप के माध्यम से संयुक्त संचालक कार्यालय को अवगत करायेंगे। इस हेतु प्रत्येक विकासखण्ड के लिये निरीक्षण दल के गठन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होगी।
ज्ञात हो कि इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 1 व 2 मार्च से प्रारंभ होने वाली है इस हेतु हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के कुल 72 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। इस साल जिले की 10वीं की परीक्षा में 9843 एवं 12वीं की परीक्षा में 9832 विद्यार्थी शामिल होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47