Advertisement

पुलिस ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

पुलिस ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

कलेक्टर ने तैयारी हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

अम्बिकापुर 11 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी अम्बिकापुर स्थित पुलिस ग्राउंड में होगा। समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारी हेतु कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए समय पर आवश्यक तैयारी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सर्व कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय में प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण पश्चात 7ः45 बजे जिला कार्यालय ध्वजारोहण प्रांगण में उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण पश्चात मुख्य समारोह स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।
परेड ग्राउंड- परेड ग्राउण्ड में दरी, पण्डाल (वाटरप्रूफ) कुर्सी व टेन्ट तथा रेड कॉर्पेट की व्यवस्था पण्डाल के अन्दर अति विशिष्ट व्यक्तियों एवं गणमान्य नागरिकों के बैठने की व्यवस्था पृथक-पृथक लाईन में कुर्सियां तख्ती बोर्ड लगा कर व्यवस्थित की जाएगी। विशिष्ट अधिकारियों एवं गणमान्य आमंत्रितों के परिवार सहित बैठने हेतु पृथक से व्यवस्था। बेरिकेटिंग मंच की सजावट व्यवस्था, माइक, साउंड एवं विद्युत व्यवस्था, पेडियम की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था, फायर बिग्रेड, उदघोषक, फूलमाला, गुब्बारा एवं कबूतर की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन विभागों के द्वारा लगाए जाएंगे स्वागत द्वार- गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान समारोह स्थल तक वन विभाग, जिला पंचायत, उद्योग विभाग, जिला साक्षरता मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय विभाग, जिला सहकारी बैंक एवं नगर पालिक निगम द्वारा स्वागत द्वारा लगाए जाएंगे। समारोह स्थल में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, सेनेटाईजर आदि का पालन किया जाना आवश्यक होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47