श्रमिक संगठन इंटक के फर्जी पदाधिकारी बनकर कामगारों को गुमराह कर रहे हैं

श्रमिक संगठन इंटक के फर्जी पदाधिकारी बनकर कामगारों को गुमराह कर रहे हैं

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

श्रमिकों को सावधान रहने की जरूरत- मंगला सिंह यादव

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -कोयलांचल में स्वघोषित इंटक के पदाधिकारी होने दावा कर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे मजदूर साथियों को सावधान रहने की जरूरत है जबकि एआईसीसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ही है ।यह जानकारी प्रदेश संगठन के वरिष्ठ सचिव मंगला सिंह यादव ने दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मंगला सिंह यादव ने जारी अपने प्रेस नोट में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत संगठन – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी हैं। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार सिंह तथा युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश यादव कार्यरत हैं। किन्तु प्रदेश भर में कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से स्वंय को इंटक का पदाधिकारी बताते हुए अपने लेटर हैड में राजीव भवन के नाम का दुरूपयोग कर रहे हैं, जिससे श्रमिक वर्ग दिग्भ्रमित हो रहे है, जिससे पार्टी की छवि धुमिल हो रही है।इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार सिंह व यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश यादव संगठन के अधिकृत अध्यक्ष हैं। प्रदेश के वरिष्ठ सचिव मंगल सिंह यादव ने संगठन की उच्चस्त पदाधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की है कि संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के अलावा अनाधिकृत रूप से इंटक का पदाधिकारी जो बताते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ-साथ आवश्यक कानूनी शिकायत भी दर्ज करावें । मंगल सिंह यादव ने पत्र की प्रतियां प्रभारी महामंत्री-संगठन अमरजीत चावला,अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक संजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित की है।