Advertisement

भाजयुमो गरियाबंद की युवा प्रतिभा जोड़ने के लिए आयोजन

भाजयुमो गरियाबंद की युवा प्रतिभा जोड़ने के लिए आयोजन

यंग इंडिया रन 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ देवभोग में सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश खबर/उमेश प्रधान /देवभोग:- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबन्द द्वारा आज देवभोग में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय 5 किलो मीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे 50 से अधिक प्रतिभागियों में इस आयोजन में भाग लिया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-प्रभारी दीप ज्योति मुंड , एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक धनगर,शासकीय स्वाध्याय मंडल सह प्रभारी आलोक वर्मा,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉ योगी राज माखन कश्यप,विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती नेहा सिंघल,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन ध्रुवा,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल बेहरा रहे,अतिथियों के द्वारा धावकों को भाजयुमो यंग इंडिया रनर को लोगो लगा हुआ टी शर्ट प्रदान किया गया स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र में पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की जसमे 62 युवा धावकों ने भाग लिया जिसमे 2 प्रतिभागी महिला वर्ग से थी जनपद अध्यक्षा नेहा सिंघल,हलमन ध्रुवा गुरुनारायण तिवारी अनिल बेहरा ने हरी झंडी दिखा कर धावकों को रवाना किये गांधी चौक देवभोग से टेमरा तक 5 किलोमीटर दौड़ को पूर्ण किया पुलिस पेट्रोलिंग वाहन ने सड़क सुरक्षा सम्हाल रखे थे स्वास्थ्यकेन्द्र के डॉक्टरों द्वारा किसी इमरजेंसी दुर्घटना से बचने की व्यवस्था सम्हाल रखी थी पुरुष वर्ग में प्रथम भोलेश्वर निषाद गरियाबंद,व्दितीय दिलीप कुमार छुरा ,तृतीय भूपेंद्र मांझी टिकरापारा ,चतुर्थ टोबेन्द्र कश्यप टिकरापारा,देवानंद टिकरापारा पंचम स्थान प्राप्त किये महिला वर्ग में काजल ध्रुव लाटापारा प्रथम स्थान द्वितीय पायल ध्रुव लाटापारा ने प्राप्त किया मुख्य अतिथि दीपज्योति मुंड ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं में भारत का भविष्य छिपा है कहा बशर्ते हमे अपनी प्रतिभा को पहचानने की आवश्यकता है हमारे प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को सफलता पाने के लिए निश्चित उद्देश्य लेकर अनवरत दौड़ते रहने के लिए प्रेरित किया है प्रधानमंत्री मोदी के योजनाओं को जैसे खेलो इंडिया के बारे बताते हुए जुड़ने के लिए प्रेरित किया जनपद अध्यक्षा नेहा सिंघल ने युवा जोश के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर देते भगनियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती का सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मंच का कुशल संचालन कर इस आयोजन में सहयोग देने वाले का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया,मैराथन दौड़ कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अरविंद सोम,जिला के सोशल मीडिया प्रभारी भुवन विजय नायक,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल महामंत्री रूपदास मरकाम गोहरापदर भाजयुमो महामंत्री कीर्तन यादव,चरण बीसी स्थानीय पंजीयन को बखूबी निभाया इस कार्यक्रम में गरियाबंद जिला के पांच मंडल के प्रतिभागियों ने भाग लिया था कार्यक्रम में भाजयुमो के संजय साहू ,गजानन कश्यप,मुकेश नायक तुलसी नेताम गौकरण ध्रुव टेकराम मांझी कुबेर पाल प्रेमयादव तिलोंचंद निरंजन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47