Advertisement

नौकर ने चोरी की घटना को दिया अंजाम : कुछ यू खुला राज, अब हुआ गिरफ्तार…

नौकर ने चोरी की घटना को दिया अंजाम : कुछ यू खुला राज, अब हुआ गिरफ्तार…

रायपुर। CRIME NEWS : कचना में रहने वाले अभिषेक मानिक के घर मे कुछ समय से लगातार चोरियाँ हो रही थी। उनके घर से लाखों रुपये गायब हो चुके थे। साथ ही उनका 3 साल पुराना नौकर अमित चौहान भी छुट्टी के बहाने गायब है। इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर जब उनके नौकर के बारे में पता किया। तो उसकी लग्जरी लाइफ देख कर उनके होंश उड़ गए। नौकर से पूछताछ करने पर चोरी का पूरा मामला साफ हो गया।

खम्हारडीह थाने में कारोबारी अभिषेक मानिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। कि पिछले 3 महीने में उनके घर से लाखों रुपए चोरी किए गए है। उन्होंने बताया कि उनके घर में पिछले 3 सालों से सरायपाली बसना का रहने वाला अमित चौहान घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लेकिन पिछले 25 दिसंबर को 2 दिनों की छुट्टी लेकर घर गया था, और 15 दिनों से वह लापता है। पुलिस ने जब इस बात की जांच की, तो पता चला कि नौकर अमित चौहान बहुत ही लग्जरी लाइफ जी रहा है। पुलिस ने जैसे ही नौकर से पूछताछ शुरू की वह तोते की तरह सब बोलने लगा। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी किस तरह चोरी-छिपे धीरे-धीरे कर पैसा निकाला करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम से क्रय किये गये 1 नग चारपहिया वाहन, 2 नग दोपहिया वाहन, सोनेे के जेवरात एवं 3 नग आईफोन कुल 14 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 381 का अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47