Advertisement

ममता का केंद्र पर हमला बोली जनता का फैसला माने और हमें अपना काम करने दे

बंगाल के मुख्यमंत्री पद को संभालते ही ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के फैसले को स्वीकार करें और हमें कोविड के प्रति काम करने दें। गुरुवार को ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री बंगाल आकर सांप्रदायिक दंग़ों को और आग दे रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि हम आपसे अब झगड़ा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार को सुबह 10.45 पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और शाम सात बजे तक केंद्र की ओर से एक पत्र मिल गया। उसमें लिखा गया था कि गुरुवार सुबह केंद्रीय टीम बंगाल पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि क्या कभी केंद्रीय टीम ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी के बारे में जानकारी लेने आई?

ममता बनर्जी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि केंद्रीय टीम हाथरस सामूहिक दुष्कर्म के मामले और दिल्ली, उत्तर-प्रदेश में हुई हिंसा के मामले में भी इतनी तेजी दिखाती। ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद हिंसा में मारे गए 16 लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये देने का एलान किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि इन पैसों से उनका अपना वापस नहीं आ सकता लेकिन इससे परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मृतकों में एक संयुक्त मोर्चा से थे और बाकी भाजपा और टीएमसी के समर्थक थे। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी से अपील की कि अच्छे विचारों को साझा करें। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बहुत सारे फर्जी वीडियोज सर्कुलेशन में है।

ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम के भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल से त्रस्त होकर लोग असम में आते हैं। हालांकि इस पर ममता बनर्जी का कहना है कि जब भी असम में कुछ बवाल मचता है तो वहां के लोग बंगाल की तरफ दौड़ते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47