रेलवे अयोध्या और नेपाल में जनकपुर के बीच पर्यटक ट्रेन चलाएगा
नयी दिल्ली, रेलवे भारत में अयोध्या और नेपाल में जनकपुर तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले मार्ग पर अगले महीने ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ चलाएगा।.
रेलवे ने इस संबंध में एक बयान में कहा कि ‘श्री राम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर’ 17 फरवरी को दिल्ली से शुरू होगी। भारतीय रेलवे ने कहा कि यह पहल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देगी।.
















