Advertisement

कोरबा के चिरौंजी की दुनिया भर में मांग, लगेगा प्रोसेसिंग प्लांट: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि भेंट-मुलाकात सरगुजा से शुरू हुआ, बस्तर होते हुए सभी विधानसभा में पहुंच रहा है। लगातार भेंट-मुलाकात कर लोगों से संवाद कर, योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं।

उन्होंने ने कहा कि लोग शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। लगातार धान खरीदी में बढ़ोतरी हो रही है। कोरबा खेती में आगे बढ़ रहा है। किसानों का रुझान खेती की तरफ बढ़ा है। पिछले 4 सालों में लगभग 4 गुना धान का उत्पादन बढ़ा है, लोगों का खेती के प्रति रुझान बढ़ा है।

 बघेल ने कहा कि पूरे देश में मिलेट्स की सबसे ज्यादा ख़रीदी छतीसगढ़ में की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा की चिरौंजी की मांग दुनिया भर में है, इसलिए कोरबा में चिरौंजी का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फ़ैसला किया है।

महुआ के संकलन के लिए अब तकनीक का उपयोग किया जाएगा, नेट लगाकर संग्रहण का निर्णय लिया है ताकि ज़मीन पर गिरने से महुए की गुणवत्ता ख़राब ना हो, ज़्यादा दाम मिले। नेट विधि से महुआ संग्रहण करके पांच हजार क्विंटल इंग्लैंड निर्यात किया गया।

हाट बाजार क्लिनिक योजना की गाड़ियां सभी हाट बाजारों में जाए, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना के तहत मेडिकल स्टोर खोलने की मांग आई है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47