Advertisement

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के विशिष्ट स्थायी सदस्य अरविंद मिश्र के अचानक निधन से पूरे इलाक़े में मातम

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के विशिष्ट स्थायी सदस्य अरविंद मिश्र के अचानक निधन से पूरे इलाक़े में मातम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संवाददाता- विवेक चौबे/गढ़वा : बेहद मिलनसार, मृदुभाषी एवं सामाजिक व्यक्ति व मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के विशिष्ट स्थायी सदस्य अरविंद मिश्र के अचानक निधन से पूरे इलाक़े में मातम पसरा है। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के बेलोपाती गांव निवासी अरविंद मिश्र पिता स्व बृज बिहारी मिश्र का मंगलवार की आधी रात में परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। उनकी तबीयत चार पांच दिन पहले खराब हुई थी। उस समय गढ़वा व मेदिनी नगर में इलाज कराया गया था। ठीक नहीं होने पर उन्हें रांची के मेदांता होस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें हर्ट अटैक होना बताया गया। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई। डाक्टर ने वहां भी उन्हें छोड़ दिया और वहीं की दवा चलाने व औक्सीजन पर रखने के लिए बोला। उन्हें औक्सीजन सपोर्ट पर गढ़वा लाया गया। यहां परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां दस जनवरी की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, एक पुत्री पूजा कुमारी व एक पुत्र अनुराग मिश्र को छोड़ गए हैं। सबका रो रोकर बूरा हाल है। इस वर्ष बिटिया पूजा की शादी की जानी थी। शादी तय होने के बाद सगाई भी संपन्न हो गई थी। सतबहिनी झरना तीर्थ के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इकलौते पुत्र अनुराग ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर समाजसेवी सह राजद नेता नरेश प्रसाद सिंह, राम जन्म पांडेय, पारसनाथ सिंह, सुदर्शन मिश्र, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नंदलाल दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे। दिवंगत अरविंद मिश्र मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के विशिष्ट स्थायी सदस्य तथा सक्रिय व्यक्ति थे। उनके निधन से समिति के तमाम लोग बेहद मर्माहत हैं। समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, सचिव मुरलीधर मिश्र, संयोजक प्रियरंजन सिन्हा, उप सचिव सुदर्शन तिवारी, कोषपाल अशर्फी सिंह, अंकेक्षक द्वय नवल किशोर तिवारी व नंदलाल दुबे, देवीदयाल राम, राम जन्म पांडेय, पारसनाथ सिंह, उपेंद्र नाथ तिवारी, जयकिशुन राम, राम नरेश साह, हरिनाथ चंद्रवंशी, रघुनंदन राम, कृष्णा प्रसाद साव, अवधेश गुप्ता सहित सभी पदधारी व सदस्यों ने गहरा शोक प्रगट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47