Advertisement

एनएचपीसी ने बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री आर के सिंह के निर्देशानुसार एनएचपीसी लिमिटेड,  दिल्ली/राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विद्युत मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं दोनों मंत्रालयों के अधीन आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों के कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। विद्युतक्षेत्र के कर्मियों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि बिजली की हर समय और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO09VA.jpg

एनएचपीसी ने इरेडा, नयी दिल्ली में कल सात मई, 2021 को अपोलो हॉस्पिटल्स, नयी दिल्ली के साथ मिलकर एक टीकाकरण अभियान चलाया। विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, इरेडा, पीएफसी, एनएसपीसीएल, एनटीपीसी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, नीपको और सीईए के कुल 117 कर्मचारियों (18 से 44 साल आयु वर्ग) ने अभियान के दौरान कोविशील्ड टीके की पहली खुराक ली। टीकाकरण अभियान को आज तक यानी आठ मई 2021 के लिए बढ़ा दिया गया है ताकि और भी कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57