
राज्य
महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में 2022 में 1,023 किसानों ने आत्महत्या की
महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में 2022 में 1,023 किसानों ने आत्महत्या की
औरंगाबाद (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के मराठावड़ा क्षेत्र में 2022 में 1,023 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि पिछले साल 887 किसानों ने आत्महत्या की थी। मंडलीय आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।.
जालना, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद और बीड जिलों वाले क्षेत्र में 2001 में एक किसान ने आत्महत्या की थी। वर्ष 2001 से अभी तक आठ जिलों के इस क्षेत्र में 10,431 किसानों ने जान दे दी है।.