Advertisement

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एनटीपीसी के छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के स्टेशन आगे आए

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एनटीपीसी के छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के स्टेशन आगे आए

देश की प्रमुख बिजली निर्माता कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड बिजली मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन दे रहा है। इसके तहत कंपनी के डब्ल्यूआर-II के सभी स्टेशन और परियोजनाएंसंबंधित जिला प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

मार्च 2020 में कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के बाद,लॉकडाउन की परिस्थितियों में भी कंपनी के कर्मचारियों ने बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए अपने तरफ से अथक प्रयास किए हैं। जिससे कि राष्ट्रीय ग्रिड में बिजली की सुचारू आपूर्ति बनी रहे और लोगों के घर रोशन होते रहे। जिससे किसी आपात स्थिति में बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं हो।

पीपीई किट और वेंटीलेटर खरीदने के अलावा मस्तूरी में कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए एनटीपीसी सिपत जिला प्रशासन को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी तरह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए कोरबा में जिला कोविडअस्पताल के लिए सीटी स्कैन मशीन एनटीपीसी कोरबा स्टेशन प्रदान करेगा। साथ ही वह आस-पास के गांवों में नियमित रूप से स्वच्छता का काम भी कर रहे हैं।

एनटीपीसी लारा ने भी आगे आकर कलेक्टर, रायगढ़ को सार्स सीओवी-2के मद्देनजर वेंटिलेटर खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। आरईडी (पश्चिम II) श्री संजय मदान ने कहा कि “ये कठिन समय हैं और हम सभी इसमें एक साथ हैं। एनटीपीसी अपने समुदाय के कल्याण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है और ऐसे समय में हम वह काम कर रहे हैं जो हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के रूप में कर सकते हैं।”

एमपीगाडरवारा और खरगोन में डब्ल्यूआर II स्टेशन भी कोविड-19के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह खरगोन सरकारी सिविल अस्पताल सनावद में 20 बिस्तरों के लिए ऑक्सीजन सेंट्रल लाइन कार्य के लिए सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा एनटीपीसी डब्ल्यूआर II के सभी स्टेशन मॉस्क, पीपीई किट, हाथ के दस्ताने, हेड कवर, सैनिटाइज़र, थर्मामीटर आदि प्रदान कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57