पोखरा में 72 लोगों को ला रहा नेपाल का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
काठमांडू, नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया की खबरों के अनुसार विमान में 72 लोग सवार थे।.
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरी थी।.















