Advertisement

बेवफाई से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती थी पत्नी

भदोही (उत्तर प्रदेश): भदोही शहर कोतवाली इलाके के मर्यादपट्टी में रहने वाले एक मजदूर ने अपनी पत्नी की बेवफाई के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली के धरोहर चौकी क्षेत्र के निवासी 28 वर्षीय सतीश कुमार हरिजन की शादी इसी जिले के गोपीगंज में रहने वाली पूजा से 10 महीने पहले हुई थी। पूजा शादी से पहले एक युवक से प्रेम करती थी और शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती थी। उन्होंने बताया कि सतीश अपनी पत्नी के इस व्यवहार से परेशान था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रेमी के साथ चली गई थी पत्नी

रविवार देर शाम जब सतीश मजदूरी करके घर लौटा तो उसने अपने मोबाइल से पत्नी को बात करते हुए देख उससे मोबाइल छीन लिया। उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद पूजा ने फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ चली गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सतीश कमरे में गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47