छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

सभी के सहयोग से होगा रायगढ़ का विकास: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

सभी के सहयोग से होगा रायगढ़ का विकास: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

वित्त मंत्री ने रायगढ़ स्टेडियम में 37.75 लाख की लागत से तैयार दो आउट डोर बैडमिंटन कोर्ट एवं बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का किया लोकार्पण

रायपुर/ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ स्टेडियम में युवाओं व खेल प्रेमियों के लिए दो आउट डोर बैडमिंटन कोर्ट एवं बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण कर शहर वासियों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे ग्राउंड परिसर का भ्रमण किया और दोनों खेलों में अपना हाथ भी आजमाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी के सहयोग से रायगढ़ का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने की। इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी, पाषर्दगण, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं शहरवासी उपस्थित थे।

वित्त मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम में सर्वप्रथम बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण फीता काटकर किया गया। उन्होंने बॉक्स क्रिकेट के ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान वित्त मंत्री ने ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग को निःशुल्क करने और पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर रखने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री चौधरी ने कहा कि बॉक्स क्रिकेट और ओपन बैडमिंटन कोर्ट का आज उद्घाटन किया गया है। यह खेल प्रेमियों के खेल को निखारने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि शहर के आठ अलग-अलग जगह पर बॉक्स क्रिकेट और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही सभी का लोकार्पण होगा और युवाओं, खेल प्रेमियों को इसका लाभ मिलेगा।

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक ओपन बैडमिंटन कोर्ट निर्माण की लागत राशि 8 लाख 71 हजार रुपए सहित दोनों बैडमिंटन कोर्ट की कुल लागत राशि 17 लाख 42 हजार है तथा बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड 20 लाख 33 हजार की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस तरह दोनों ग्राउंड कुल 37 लाख 75 हजार की लागत से तैयार किए गए है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, विवेक रंजन सिन्हा, उमेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, पार्षद श्रीमती शैल कौशलेश मिश्रा, पार्षद पंकज कंकरवाल, सीनू राव, महेश शुक्ला, नवाब खान नब्बू, अशोक यादव, राजेंद्र ठाकुर, महेश शुक्ला, चंद्रप्रकाश पांडेय, प्रशांत सिंह, सुशांत सिंह, सुमित शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!