Advertisement

खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के हाथों आज होगा तातापानी महोत्सव का समापन

खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के हाथों आज होगा तातापानी महोत्सव का समापन
आमंत्रित कलाकार काजल राघवानी और मोहन राठौर देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
स्कूली बच्चे नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति का करेंगे प्रदर्शन

बलरामपुर 16 जनवरी 2023/ बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन होगा। महोत्सव का समापन खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा।
समापन समारोह के बाद मशहूर भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी एवं मोहन राठौर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके पहले स्कूली बच्चे नृत्य के माध्यम से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47