छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : दुकान में भीषण आग से सवा करोड़ का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बलौदाबाजार। जिले के अमेरा स्थित शुभम ट्रेडर्स में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने दुकान में रखे सामान को जला कर राख कर दिया। बताया जा रहा है कि आग से लगभग सवा करोड़ को नुकसान हुआ है।जानकारी के मुताबिक, अमेरा निवासी देवनाथ साहू का रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर पलारी ब्लॉक के ग्राम अमेरा में शुभम ट्रेडर्स हैं। वह सोमवार शाम को 7.45 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। उनका घर उसी परिसर में दुकान के पीछे है। कुछ ही देर बाद उन्हें आसपास के लोगों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। वे तुरंत वापस लौटे। शटर बंद होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों की मदद से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिसके बाद मौके पर तत्काल दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें दुकान की छत और बालकनी तक भी पहुंच गई। दुकान के मालिक देवनाथ साहू ने बताया कि वे घटना से 10 मिनट पहले ही घर पहुंचे थे कि उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो दुकान के काउंटर से शुरू हुई। उनकी दुकान दो मंजिला है। आग बालकनी तक पहुंची, वहां ऑयल का कंटेनर रखा हुआ था, उसमें आग लगने के कारण पूरे दुकान का सामान ही धू-धूकर जलने लगा। शॉप में रखा हुआ ऑयल केबल, वायर, सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, बोरवेल मशीन, पाइप, स्पेयर पार्ट्स, ऑयल और सर्विस वायर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!