
कड़ी मेहनत के बाद नहीं मिल रही सफलता, धंधे में हो रहा घाटा, करें ये उपाय, लाभ होने की है मान्यता
सफलता हर किसी को नहीं मिलती है. जो लोग सफल हो जाते हैं, उनकी कहानी स्वतः ही प्रेरणादायी हो जाती है। कई बार कुछ लोगों को हल्के से प्रयास में ही सफलता मिल जाती है और वह सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ते चले जाते हैं लेकिन जीवन में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कड़ी मेहनत करने के बाद भी मुकाम तक नहीं पहुंच पाते
व्यापार के घाटे से परेशान हैं, दिन पर दिन घाटा बढ़ता जा रहा है और उसे रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदम बेकार साबित हो रहे हैं तो आप परेशान न हों. व्यापार के घाटे को कम करने के लिए आप एक चुटकी आटा लेकर रविवार के दिन व्यापार स्थल या दुकान के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़क दें।
आप जीवन में सफल होना चाहते है
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो प्रातःकाल पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और साथ ही अपनी सफलता की कामना भी करें.
घर से बाहर निकलते समय दाहिना पांव पहले बाहर निकालें
– घर के बाहर शुद्ध केसर से स्वास्तिक बनाकर उस पर पीले फूल और अक्षत अर्पित करें. ऐसा करने के साथ घर से बाहर निकलते समय दाहिना पांव पहले बाहर निकालें।











