देशब्रेकिंग न्यूज़

30 यात्रियों को छोड़कर उड़ान भरा स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट

चंडीगढ़। अमृतसर एयरपोर्ट से यात्रियों को लिए बिना 5 घंटे पहले फ्लाइट रवाना कर दिया गया। स्कूट एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही के लिए विमान यात्रियों ने डीजीसीए को शिकायत की है। यात्रियों की शिकायत पर डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्कूट एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने समय से 5 घंटे पहले ही उड़ान भर ली और 30 यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए जिसके बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने यानी डीजीसीए ने संज्ञान लिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

डीजीसीए ने कहा कि  हम इस मामले की जांच कर रहे है, जहां सिंगापुर जाने वाली स्कूट एयरलाइंस की उड़ान ने निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले उड़ान भरी, जिससे अमृतसर हवाई अड्डे पर 30 से अधिक यात्री छूट गए।  वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि स्कूट एयरलाइंस की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट को शाम 7 बजे के बाद अमृतसर से सिंगापुर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन ने इसे बुधवार दोपहर 3-4 बजे के बीच रीशेड्यूल किया और सभी यात्रियों को ई-मेल के माध्यम से अपडेट किया। ग्रुप में 30 लोगों के लिए टिकट बुक करने वाले ट्रैवल एजेंट ने यात्रियों को सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव की जानकारी नहीं दी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!