ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी नौकरीः SSC MTS परीक्षा अधिसूचना हुई जारी, 10वीं पास के लिए निकली 11,409 नौकरियां

यदि आप हाई स्कूल उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी के इंतजार में हैं तो आपके लिए है। केंद्र सरकार के विभागों, संवैधानिक निकायों, कार्यालयों में ग्रुप सी के 11,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जारी कर दी है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

आयोग द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया हर साल आयोजित की जाने वाली एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। एसएससी ने वर्ष 2022 की एमटीएस परीक्षा के लिए अधिसूचना पूर्व निर्धारित तिथि 17 जनवरी की बजाय एक दिन बाद यानि बुधवार, 18 जनवरी 2023 को जारी की।

  • SSC MTS 2022-23 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक
  • SSC MTS 2022-23 आवेदन लिंक

एसएससी द्वारा इस बार की मल्टी टास्किंग परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विभागों में ग्रुप सी के अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ के 10,880 और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) व केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में ग्रुप सी के अंतर्गत कुल 529 हवलदार के पदों पर भर्ती की जानी है। यानि एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 11,409 पदों पर भर्ती जाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस परीक्षा में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (दसवीं) की परीक्षा उत्तीर्ण और 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

17 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

ऐसे में एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022-23 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in के होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में पंजीकरण करें और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट करें। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है। आवेदन प्रक्रिया एसएससी एमटीएस 2022-23 अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 17 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!