Advertisement

अलसुबह रायपुर पुलिस एक्शन में आई 106 गली के गुंडे गिरफ्तार

रायपुर। अलसुबह अलग-अलग स्थानों में रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय पुलिस टीम की छापेमार कार्यवाही में 160 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में जिले में छापेमार कार्यवाही। कार्यवाही में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों का बल एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित 100 सदस्य शामिल थे।

पुलिस के इस अभियान में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की गई छापेमार कार्यवाही। छापेमार कार्यवाही के दौरान कुल 60 आरोपियों से चाकू जप्त कर संबंधित थानों में की गई आम्र्स एक्ट की कार्यवाही। 12 आरोपियों/अपचारी (02 महिला आरोपी सहित) से कुल लगभग 34 किलोग्राम गांजा एवं 02 नग कार, 01 नग दोपहिया वाहन तथा आधा दर्जन से अधिक मोबाईल फोन जप्त कर संबंधित थानों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

बस स्टैण्ड में छापेमारी के दौरान गांजा तस्करी करते 01 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को लगभग 15 किलो गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 87 अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् की गई कार्यवाही। बी.एस.यू.पी. कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर की गई पूछताछ।

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 19.01.23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.सी.पटेल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 06 बजे अलग – अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छापेमार कार्यवाही के तहत् थाना तेलीबांधा, पंडरी, सिविल लाईन, खम्हारडीह, विधानसभा, उरला, खमतराई, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, गोलबाजार, गंज, धरसींवा, न्यू राजेन्द्र नगर, कोतवाली, मौदहापारा, आजाद चैक, सरस्वती नगर एवं आमानाका क्षेत्र में कुल 60 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में आम्र्स एक्ट (जिनमें हिस्ट्रीशीटर व पुराने अपराधी मुकेश बनिया सहित अन्य लोग भी शामिल है) की कार्यवाही, थाना तेलीबांधा में 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही, थाना गुढ़ियारी में 01 महिला आरोपी से 03 किलो ग्राम गांजा, थाना डी.डी.नगर में 04 आरोपियों से 06 किलो गांजा एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग कार, थाना टिकरापारा में 02 आरोपी (01 महिला सहित) से 03 किलोग्राम गांजा, थाना कबीर नगर में 03 आरोपी/01 अपचारी से लगभग 07 किलोग्राम गांजा तथा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत न्यू बस स्टैण्ड में गांजा की तस्करी करते 01 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से लगभग 15 किलोग्राम गांजा इस प्रकार कुल 12 आरोपियों/अपचारी से कुल लगभग 34 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिचा वाहन, 01 नग दोपहिया वाहन एवं आधा दर्जन से अधिक मोबाईल फोन जप्त कर संबंधित थानों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ ही चोरी के 01 वारंटी को भी दबोचा गया। इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 87 अपराधियों के विरूद्ध संबंधित थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर अपराधियों को जेल भेजा गया। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57