Advertisement

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी का लिया जायजा

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी का लिया जायजा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर 19 जनवरी 2023/ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने गुरुवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में 26 जनवरी 2023 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, पार्किंग, प्रवेश एवं बैठक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने व्हीव्हीआईपी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शहीद के परिवारों सहित आम जनता की बैठक व्यवस्था समुचित तरीके से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंच निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए अन्य कार्यों को भी समय पर पूरा करने कहा।
ज्ञातव्य है कि दो वर्ष बाद पुनः पीजी कॉलेज ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा लेकिन विभागों द्वारा चलित झांकी का किया जाएगा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57