CG CRIME NEWS : चोर गैंग का खुलासा : 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

दुर्ग। CG CRIME NEWS : पुलिस ने आज एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं, जो कि टवेरा कार मे नीली बत्ती लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। रात के समय ये गिरोह सायरन बजाकर पहले सूना माहौल बनाते थे और इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में चोरी की वारदात करने के बाद फ़रार हो जाते थे। पुलिस की एक विशेष टीम के कारण इस गिरोह को पकड़ने में सफ़लता हाथ लगी हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

शातिर चोर-

बरामद सामान-

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पुलिस की गिरफ्त मे आये ये उसी गिरोह के सदस्य हैं जो कि बेहद शातिराना तरीके से चोरी की वारदात किया करते थे। दरअसल, ये आरोपी टवेरा कार में नीली बत्ती लगाकर इस तरह से घूमते थे। जिससे लोगों को य़ह भ्रम होता था, कि य़ह पुलिस विभाग का ही वाहन हो। इसके बाद ये गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में साइरन बजाकर शांत माहौल तैयार कर देते थे और एक के बाद 6 अलग-अलग स्थानों पर इन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोटरसाइकिल टवेरा कार के साथ-साथ मोबाईल और किराना दुकानों से चोरी किये गये सामानों को जप्त कर लिया है। जप्त समान की क़ीमत 10 लाख रूपये की है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुआ बताया है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी है। जिसमें एक हत्या के मामले में 16 साल की सजा भी काट चुका है और पिछले डेढ़ महिनों में ये अपने साथियों के साथ 6 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।