Advertisement

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में पं रविवि की महिला टीम ने मारी बाज़ी

रायपुर : RAIPUR NEWS : राज्य के पं रविवि द्वारा 17 से 20 जनवरी तक व्ही आई पी क्लब में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट (All India Inter University Soft Tennis Tournament) में आज रविवि की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम को फाइनल में हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

पहले डबल्स मैच में रविवि की संजना एवम मेघा ने चंडीगढ़ की शमिता एवम प्रिंसी को 5-0 से हराकर रविवि को 1-0 की बढ़त दिलाई दूसरे सिंगल्स में में रविवि की त्रिवेणी चंडीगढ़ की मनीषा से 1-4 से हार गई ,तीसरे निर्णायक डबल्स में रविवि की उर्वशी एवम निधि ने चंडीगड़ की रिया एवम राधिका को 5-1 से हराकर टीम को फायनल विजेता का खिताब दिलाया में प्रवेश दिलाया तीसरे स्थान पर अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई रही जिसने एम डी यू रोहतक को 2-0से हराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बॉयज में गुजरात यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगड़ को 2-0से हराकर विजेता का खिताब जीता पहले डबल्स में गुजरात के अनिकेत और मोहित ने पंजाब के मनवीर और प्रणव को 5-0से,एवम दूसरे सिंगल्स में गुजरात के रुद्र ने पंजाब के आर्यन को 4-1से हराकर विजेता बने तीसरे स्थान पर अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई रही जिसने गुजरात टेक यूनिवर्सिटी को 2-1 से हराकर यह स्थान प्राप्त किया।

डायरेक्टर डॉ विपन चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा के स्पर्धा के मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग,विशेष अतिथि पंकज शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो केशरी लाल वर्मा कुलपति पं रविवि ने की। इस अवसर पर,पी जी वेगड़ा एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, हँसमुख वेगड़ा इंटरनेशनल रेफरी, प्रो राजीव चौधरी एच ओ डी लॉ, डॉ अतुल शुक्ला, डॉ रविंद्र मिश्रा डॉ आलोक दुबे, डॉ रामानन्द यदु, डॉ प्रमोद मेने ,अनिल महोबिया, डॉ रिंकू तिवारी,डॉ कर्मीष्ठ शाम्भरकर ,डॉ ज्ञानेंद्र भाई उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी छग महा रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57