Advertisement

ट्रेन में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला रेल कर्मचारी गिरफ्तार

इटावा/रायपुर। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में खड़ी ट्रेन में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस रेल कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामला 15 जनवरी का हैं। झांसी की रहने वाली लड़की अपने माता-पिता द्वारा डांटे जाने के बाद महोबा में अपने दादा के घर जाने के लिए घर से निकल गई थी।हालांकि गलती से वह इटावा जाने वाली ट्रेन में सवार हो गईं। रात में जब ट्रेन इटावा पहुंची तो सभी यात्री उतर गए और लड़की वहीं बैठी रही। बाद में ट्रेन की सफाई करने आए नगर निगम के एक कर्मचारी ने ट्रेन में उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह लड़की ने एक अन्य यात्री से फोन लिया और अपने परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें इटावा रेलवे स्टेशन से वापस ले जाने के लिए कहा। जब लड़की अपने माता-पिता के साथ अपने घर झांसी पहुंची, तो उसने आपबीती सुनाई। बाद में लड़की के परिजन इटावा आए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी रेलवे के कैरिज और वैगन विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57