Advertisement

CG: बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख प्रेमी को मार डाला.. पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर की युवक की हत्या; फिर कुएं में फेंकी लाश

Balrampur: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पिता ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। 17 जनवरी की रात युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद बुधवार 18 जनवरी को 6 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की वाड्रफनगर चौकी इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लोधी निवासी कुलदीप खैरवार (22 वर्ष) दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही त्योहार मनाने के लिए वो घर लौटा था। उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव की एक युवती से चल रहा था। मकर संक्रांति (15 जनवरी) की रात उसने दोस्तों के साथ शराब पी और प्रेमिका के घर चला गया। इस दौरान युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे। रात में युवती के दो रिश्तेदारों घनश्याम और नंगा झोरी को किसी युवक के आने बात पता चली, तो वे दीवार फांदकर घर में घुसे। यहां उन्होंने युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी बेदम पिटाई की और घर से बाहर निकाला।

कुएं से निकाली गई लाश।

कुएं से निकाली गई लाश।

बाहर रवि, विजय और हरि खैरवार भी खड़े थे, उन्होंने भी युवक को बेदम पीटा। मारपीट के बाद उन्होंने युवक कुलदीप को पकड़ रखा था और मामले की जानकारी युवती के पिता को दी। युवती का पिता घर पहुंचा और टांगी से युवक के गर्दन पर 3-4 बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कुएं में फेंक दी लाश

युवक की हत्या करने के बाद सबूत छिपाने के लिए सभी ने मिलकर युवक का शव उसके गांव लोधी में ले जाकर एक कुएं में फेंक दिया। इधर दूसरे दिन भी घर नहीं पहुंचने पर युवक के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन तीसरे दिन भी उसका पता नहीं चला।

युवक की लाश।

युवक की लाश।

प्रेमिका ने थाने पहुंचकर दी सूचना

इसी बीच 17 जनवरी को प्रेमिका वाड्रफनगर चौकी पहुंची और प्रेमी के साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्परता दिखाते हुए तुरंत गांव पहुंची और कुएं से युवक का शव निकलवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

हत्या में इस्तेमाल हथियार।

हत्या में इस्तेमाल हथियार।

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के पिता समेत उसके 6 रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में मृत युवक के दोस्तों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है, जो युवक को उसके घर से साथ लाया था। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपियों में आरोपी पिता राम सिंह गोंड, रवि, विजय, हरि खैरवार, घनश्याम और नंगा झोरी शामिल हैं। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57