Advertisement

Ind -NZ Match: भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कर रहे थे कालाबाजारी, 9 गिरफ्तार, 66 टिकट जब्त

रायपुर। शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैण्ड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों को पकड़ने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इनके पास टिकट जप्त

टीम के सदस्यों द्वारा दिनांक 19.01.2023 को थाना सिविल लाईन क्षेत्र के कटोरा तालाब पास टिकटों की कालाबाजारी करते कुरूद धमतरी निवासी राहुल वारयानी एवं आकाश वारयानी को पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट तथा दिनांक 20.01.2023 को थाना टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका पास टिकटों की कालाबाजारी करते रायपुर निवासी तनमय जैन एवं अमनदीप सिंह को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जप्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

4 आरोपी गिरफ्तार

राहुल वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 27 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी। 02. आकाश वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 25 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी। 03. तनमय जैन पिता सुभाष जैन उम्र 22 साल निवासी पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार टिकरापारा रायपुर। 04. अमनदीप सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 26 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57