Advertisement

केन्द्रीय राज्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व दिशा की बैठक 23 को

बलरामपुर

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 23 जनवरी 2023 दोपहर 2 बजे से केन्द्रीय राज्य मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में सम्पन्न होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने समिति के सदस्यों से नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एकीकृत बाल विकास, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य, मनरेगा, दीनदयाल अन्त्योदय एवं ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण सहित अन्य केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57