Advertisement

स्टेडियम तक जाने के लिए राजधानी पुलिस ने किया खास इंतजाम, आने-जाने में नहीं होगी किसी तरह की परेशानी…

रायपुर : भारत न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर क्षेत्र में 11:00 बजे से रात्रि दो बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। क्रिकेट मैच के दौरान राज्य के अनेक जिलों से दर्शकों का नया रायपुर प्रवेश कर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आगमन होता है इस दौरान दर्शकों की सुरक्षा एवं शुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। अतः नया रायपुर से होकर गुजरने वाले भारी माल वाहक वाहनों को निम्न अनुसार मार्गो पर डायवर्शन किया जाता है:-

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मे जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए मार्ग जिन माल वाहक वाहनो को आरंग से धमतरी की ओर जाना है वह राजमार्ग क्रमांक 30 से टेली बांधा चौक से रिंग रोड नंबर 1 होकर पचपेढ़ी नौका चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार धमतरी की ओर से होकर आरंग की ओर जाने वाले भारी माल वाहक वाहन पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 1 होकर तेलीबंधा चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आवागमन करेगें।

नया रायपुर के निम्नलिखित प्रवेश मार्गो पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंध दिनांक 21 जनवरी 2023 को भारत न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान नया रायपुर क्षेत्र में शुभम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु केंद्री, परसत्ती, तूता सेरीखेड़ी एवम् नवागांव मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57