Advertisement

CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक जारी, अरुण साव बोले- प्रचंड बहुमत से जीतेगी पार्टी

अंबिकापुर।  प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक आज शनिवार को खत्म होगी। बैठक का प्रथम सत्र भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति प्रारंभ हुई।

CG News: बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। भाजपा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और लोक सभा चुनाव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों व भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ में हुए विकास के साथ नड्डा के संगठन नेतृत्व में लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

CG News: साव ने कहा कि नई पीढ़ी को मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बनाया और प्रथम 15 वर्षों में हमने विकास की एक नई गाथा लिखी और छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य के पद पर लेकर गए। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है मुख्यमंत्री निवास भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
CG News Chhattisgarh BJP Working Committee meeting continues for two days, Arun Sao said - party will win with huge majority

CG News: सांसद संतोष पांडे ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव

बैठक में सांसद संतोष पांडे ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने किया। आज की बैठक के दो प्रस्ताव पारित किए गये हैं जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव में गुजरात चुनाव में अभूतपूर्व विजय के लिए कार्यसमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।

CG News: इसके अलावा प्रदेश ने एक करोड़ टन से अधिक धान ख़रीदने के लिए भी कार्यसमिति ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया है। बैठक में जी-20 की अध्यक्षता और उसकी एक बैठक छत्तीसगढ़ में भी होने का अवसर देने के लिए भी भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अमित साहू ने आत्मनिर्भर भारत, पुरंदर मिश्रा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मोर आवास मोर अधिकार विषय पर वृत रखा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57