सफल आयोजन के बाद प्रशासनिक टीम ने की झुमका जल महोत्सव स्थल की सफाई

कोरिया  फीफा विश्वकप 2022 के दौरान जापानियों ने तब दिल जीत लिया जब मैच के बाद जापानी स्टेडियम की भी सफाई में जुट गए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जापान और क्रोएशिया के बीच हुए मैच के बाद जापानी फैंस ने स्टेडियम की सफाई की

कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार की सुबह कोरिया जिले में भी देखने को मिला जब कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने झुमका बोट क्लब में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही झुमका बोट क्लब में जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया था।

दो दिन हुए इस महोत्सव में 20 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए और महोत्सव का लुत्फ उठाया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी कड़ी में झुमका जल महोत्सव 2023 के सफल आयोजन पश्चात आवश्यक सफ़ाई हेतु श्रमदान का आयोजन आज सुबह 7ः30 बजे से कलेक्टर की अगुवाई में किया गया।

कलेक्टर लंगेह सपत्नीक झुमका बोट क्लब पहुंचे और टीम बनाकर श्रमदान किया गया।

टीम अनुसार बोट क्लब एरिया एवं स्टेज एरिया में जिला पंचायत, स्टेज के सामने एरिया एवं ग्रीन रूम एरिया में कलेक्ट्रेट टीम, गार्डन एरिया में टीम नगर पालिका परिषद, लेज़र लाइट एरिया में टीम पीडब्ल्यूडी, फ़ूड स्टाल एरिया में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, पार्किंग एरिया में टीम तहसीलदार बैकुण्ठपुर, बिहान मेला स्थल में स्वास्थ्य एवं वनविभाग की टीम को सफाई की जिम्मेदारी दी गई।

इस दौरान सहयोग के लिए स्वच्छता दीदियां भी झुमका बोट क्लब में मौजूद रहीं।