Advertisement

रविवि में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित समिति को पैनल प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह की वृद्धि की गई

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु गठित समिति को पैनल प्रस्तुत करने के समय में चार सप्ताह की वृद्धि दी गई है। यह वृद्धि छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13(5) में निहित प्रावधान के तहत् की गई है।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2022 को कुलाधिपति सुश्री उइके द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति नियुक्ति हेतु समिति का गठन किया गया था। समिति को अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छह: सप्ताह के अंदर कुलपति नियुक्ति के लिए तीन व्यक्तियों का पैनल कुलाधिपति को प्रस्तुत करना था। अब पैनल प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का समय और दिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57