Advertisement

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगातार किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री को संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ के प्रांताध्यक्ष श्री गणेश चंदेल, श्री गणेश साहू, श्री राजेश चंद्राकर, श्री संतोष चंद्रवंशी, श्री सुखा सिंह, श्री माधव लाल देवदास, श्री सत्य प्रकाश साहू, श्री प्रकाश मानिकपुरी, श्री मनहरण वर्मा, श्री चम्मन लाल वर्मा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57