Advertisement

शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप में टीएमसी के युवा नेता गिरफ्तार

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल के मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता कुंतल घोष को आज गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में ईडी के अधिकारियों ने घोष के चिनार पार्क स्थित अपार्टमेंट में रातभर ली गई तलाशी के बाद आज सुबह उन्हें पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एक अधिकारी ने कहा कि हमने कुंतल घोष को शिक्षक भर्ती घोटाले के तहत की गई अवैध नियुक्तियों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रहे । अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करने के कारण आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। हम उन्हें आज ही शहर की एक अदालत में पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि ईडी द्वारा तलाशी अभियान के दौरान घोष के दो फ्लैट से कई दस्तावेज और डायरी भी जब्त की गई। घोष को इसी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने भी तलब किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57