ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ स्वीकृत

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यां को कराने के लिए 29 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 2217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की जामरी व्यपवर्तन क्रमांक-02 (नाबार्ड) नहर लाईनिंग कार्य के लिए 13 करोड़ 39 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 850 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की देवकट्टा जलाशय नहर लाईनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 52 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 1187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा की तान नदी पर पचरा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 72 लाख 55 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!